शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केरल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे मध्य प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।

गुजरात, कोंकण-गोवा, बाकी तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, रायलसीमा और आतंरिक कर्नाटक के कुछ हिस्से में मौसम शुष्क बना रहेगा। इन इलाकों को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप समूह समूह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, गुजरात तथा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखी गयी। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड तथा दक्षिणी बिहार के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम तीव्रता वाली बारिश हुई।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
ओडिशा के उत्तरी तटीय इलाकों तथा उससे सटे आस-पास के भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। पंजाब के दक्षिणी भागों के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा कोंकण तट से पूर्व-मध्य अरब सागर तक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अफगानिस्तान तथा उससे सटे पाकिस्तान के भागों के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ विकसित है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!