शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के वर्षा के आसार - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के दक्षिणी भागों और उससे सटे हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी तट में केरल तक, विदर्भ और उससे सटे मराठवाड़ा के हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तरी बिहार, उत्तर प्रदेश की तराई क्षेत्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों, जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों, राजस्थान के मध्य भागों, गुजरात और महाराष्ट्र के बाकी भागों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश तट और तेलंगाना के लिए हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश का अनुमान है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। इस दौरान बिहार के दक्षिणी भाग और उससे सटे झारखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और पश्चिमी तट के हिस्सों में व्यापक बारिश रिकॉर्ड हुई। मध्य प्रदेश, कोंकण, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गयी। उत्तराखंड, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट, चेन्नई और पुडुचेरी में मध्यम वर्षा देखने को मिली। इस दौरान कर्नाटक के मध्य भाग, दक्षिण-पूर्वी तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी बंगाल, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब को छोड़ कर देश के बाकी हिस्से में हल्की बारिश देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
कल यानी 30 अगस्त को बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के भागों पर विकसित है। मॉनसून की अक्षीय रेखा राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों से होते हुए मध्य ओडिशा तक जाते हुए फिर बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है। पूर्वी जम्मू-कश्मीर की और एक पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे गुजरात के तटीय भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु तट के ऊपरी स्तर पर विकसित है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!