शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ भागों, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में हल्की मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के बीच कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी तटीय गुजरात, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें देखने को मिलीं। देश के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। हवाओं में एक अन्य चक्रवाती सिस्टम गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ पर बना हुआ है तो एक अन्य चक्रवाती सिस्टम मध्य पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!