शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंकिंग शेयरों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजारों में आज मंगलवार के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 1.05 बजे बैंकिंग सूचकांक में 3% से अधिक की कमजोरी है। गौरतलब है कि कल ब्रिटेन ने बैंकों के लिए एक राहत योजना का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद यूरोपीय बैंकों को ले कर चिंताएँ अभी बरकरार हैं। यदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बात करें, तो इस समय एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आईडीबीआई और कॉरपोरेशन बैंक में 2.5-3% की गिरावट है।

निजी क्षेत्र के बैंकों में येस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक में 3-4% की कमजोरी है। 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!