शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने तीसरी बार घटायी चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित जीडीपी दर

एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank) या एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) का अनुमान 7% से घटा कर 6.5% कर दिया है।

इससे पहले एडीबी ने जुलाई में चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी विकास दर के लिए अनुमान 7.2% से घटा कर 7% किया था। एडीबी ने पहली तिमाही में विकास दर के 6 सालों के निचले स्तर पर फिसल जाने के कारण अपने अनुमान में कटौती की है।
गौरतलब है कि जुलाई में अनुमानित जीडीपी विकास दर घटाने के पीछे एडीबी ने राजकोषीय कमी की चिंता का हवाला दिया था। इतना ही नहीं उससे पहले अप्रैल में भी एडीबी ने वैश्विक माँग में कमी और घरेलू मोर्चे पर राजस्व में कमी की संभावना के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की अनुमानित विकास दर को 7.6% से घटा कर 7.2% कर दिया था। यानी अब एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए तीसरी बार भारत की अनुमानित विकास दर घटायी है।
एडीबी की एशियन डेवलपमेंट आउटलुक 2019 रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशियाई क्षेत्र की विकास गति सुस्त हुई। इस वजह से एडीबी ने क्षेत्र के लिए 2019-20 में अनुमानित विकास 6.6% से घटा कर 6.2% कर दी है। हालाँकि 2020-21 के लिए 6.7% विकास दर रहने का अनुमान बरकरार रखा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी