शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर के पहले हफ्ते तक सारा बकाया चुका देंगे सरकारी विभाग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Nirmala Sitharaman) ने विभिन्न मंत्रालयों से कहा है कि वे अगली चार तिमाहियों के पूँजीगत व्यय (Capital Expenditure) की योजना एक हफ्ते के भीतर तैयार कर लें।

वित्त मंत्री के मुताबिक सरकार की इच्छा यह सुनिश्चित करने की है कि सरकार की पूँजीगत योजना उचित रूप से चलती रहे। सीतारमन ने शुक्रवार को सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, शिपिंग मंत्रालय जैसे कुछ मंत्रालयों के सचिवों और वित्तीय सलाहकारों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालय और सार्वजनिक कंपनियाँ (पीएसयू) अपने वे सभी बकाया चुकता कर देंगे जिन पर कोई विवाद नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने सभी सरकारी विभागों से कहा है कि वे विभिन्न सेवाप्रदाताओं और एमएसएमई से लिये गये सामानों और सेवाओं का 20,000 करोड़ रुपये का बकाया अक्टूबर के पहले हफ्ते तक चुकता कर दें। वित्त मंत्री ने साफ किया कि सरकार का इरादा है कि वह किसी का बकाया अपने पास न रखे। पूँजी को वहाँ पहुँचना चाहिए जहाँ इसकी जरूरत है। सचिव (व्यय) जीसी मुर्मू ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों पर कुल बकाया 60,000 करोड़ रुपये में से तकरीबन 40,000 करोड़ रुपये पहले ही अदा किये जा चुके हैं।
वित्त मंत्री शनिवार को विभिन्न सार्वजनिक कंपनियों के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!