शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग तथा उससे सटे मध्य प्रदेश के हिस्सों सहित पूर्वी गुजरात में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बाकी बचे मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक और दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। जबकि देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार और गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिली। आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिणी तमिलनाडु के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गयी। इस दौरान दक्षिणी केरल, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश हुई। वहीं देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
गुजरात के भागों पर एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है और इस चक्रवाती क्षेत्र से एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिणी असम तक जा रही है। जबकि दक्षिणी तमिलनाडु तट से दूर कोमोरियन क्षेत्र पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!