शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने के आसार हैं।

पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। असम, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण पूर्व राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी। उत्तर प्रदेश के शेष भागों, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी। दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पश्चिमी भागों पर बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है और आगे बढ़ कर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा इससे सटे बिहार के भागों पर पहुँच गया है। पंजाब और हरियाणा पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से असम तक एक ट्रफ बन गयी है। बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर भी एक सिस्टम हवाओं में दिखाई दे रहा है। राजस्थान के भागों पर भी हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र दिखाई दे रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!