शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सितंबर में थोक महँगाई दर (Wholesale Inflation Rate) घट कर 0.33%

सितंबर में थोक महँगाई दर (Wholesale Inflation Rate) गिर कर 0.33% रह गयी।

ईंधन और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट से अगस्त के मुकाबले थोक महँगाई दर कम हुई है। अगस्त में यह 1.08% रही थी, जबकि पिछले साल सितंबर में थोक महँगाई दर 5.22% रही थी। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में अगस्त में 7.47% के मुकाबले सितंबर में 7.67% की बढ़ोतरी हुई, जबकि ईंधन और ऊर्जा की लागत में थोक महँगाई -0.5% रही।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किये ताजा आँकड़ों के मुताबिक फलों, सब्जियों, गेहूँ, माँस तथा दूध की थोक महँगाई दर 0.6% और विनिर्माण क्षेत्र में थोक महँगाई दर 0.1% रही। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!