शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल के हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेलंगाना, दक्षिणी कोंकण सहित गोवा, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड हुई। तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में मूसलाधार बारिश हुई। साथ ही केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली।
इसके अलावा तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, बाकी बचे तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिली। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
राजस्थान के पश्चिमी भागों पर एक विपरीत-चक्रवात विकसित है। इसके अलावा बिहार के दक्षिणी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा झारखंड तथा ओडिशा से होते हुए उत्तरी तेलंगाना तक फैली हुई है। दक्षिणी असम के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, लक्षद्वीप के भागों पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!