शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक, कोंकण और गोवा, आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा में भारी बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण-गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी तटीय ओडिशा के हिस्सों में मध्यम से भारी तीव्रता वाली बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

केरल, मध्य महाराष्ट्र तथा ओडिशा के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी और पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों सहित जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप समूह के हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी गुजरात के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिली। तटीय ओडिशा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश और असम के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और आंतरिक ओडिशा में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य अरब सागर के भागों पर एक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस निम्न दवाब क्षेत्र के कल यानि 24 अक्तूबर तक डिप्रेशन का रूप लेने की संभावना है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे आस-पास के क्षेत्रों बना लो-प्रेशर एरिया अब एक अच्छी तरह से चिन्हित लो-प्रेशर एरिया में बादल गया है और एक चकरवाती हवाओं का क्षेत्र 5.8 किमी तक बढ़ाया गया है और यह भी एक डिप्रेशन में ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है और उत्तर / उत्तर-पश्चिम में आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ेगा। राजस्थान के पश्चिमी भागों पर एक विपरीत चक्रवात विकसित है। जबकि जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!