शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक, कोंकण-गोवा, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा केरल, आंतरिक तमिलनाडु सहित बिहार और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण-गोवा के हिस्सों में भारी से बेहद भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़ तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक प्रायद्वीप, आंतरिक ओडिशा, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। पूर्वोत्तर भारत के कई स्थानों पर इस दौरान हल्की बारिश दर्ज की गयी। जबकि उत्तर प्रदेश और गुजरात के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियाँ देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पूर्वी मध्य अरब सागर के भागों पर एक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। दूसरा चिन्हित निम्न दवाब क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर विकसित है। इस मौसम प्रणाली से होते हुए दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा और बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दवाब क्षेत्र होते हुए दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य असम के भागों पर मौजूद है। पाकिस्तान के मध्य भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!