शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार की 6 और हवाई अड्डों के निजीकरण की योजना

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार की 6 और हवाई अड्डों के निजीकरण की योजना है।

सरकार अगले साल जनवरी तक जिन हवाई अड्डों का निजीकरण करना चाहती है, उनमें भुवनेश्वर, इंदौर, त्रिची, अमृतसर, रायपुर और वाराणसी शामिल हैं। हवाई अड्डों को बेचने के लिए एक प्रस्ताव रखा गया है, जिसे मंत्रिमंडल से दिसंबर के पहले सप्ताह तक मंजूरी मिलने की संभावना है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर इसे वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया है।
इससे पहले पिछले साल सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से संचालन, प्रबंधन और विकास के लिए लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मेंगलूरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में हवाई अड्डों के निजीकरण का फैसला किया था। इसी साल फरवरी में इन 6 में से 5 हवाई अड्डों का कॉन्ट्रैक्ट अदाणी ग्रुप (Adani Group) को मिल गया था। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!