शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शीर्ष अदालत ने किया एनसीएलएटी का आदेश खारिज, एस्सार स्टील की बिक्री तय

खबरों के अनुसार उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने आर्सेलर मित्तल (Arcelor Mittal) द्वारा एस्सार स्टील (Essar Steel) के अधिग्रहण मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश को खारिज कर दिया है।

शीर्ष अदालत के इस फैसले से आर्सेलर मित्तल द्वारा एस्सार स्टील के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि एस्सार स्टील का अधिग्रहण अधिग्रहणकर्ता के 23 अक्टूबर 2013 की समाधान योजना के मुताबिक किया जायेगा।
वित्तीय लेनदारों ने एनसीएलएटी के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें एस्सार के लिए लगी बोली से प्राप्त पूँजी को परिचालन और वित्तीय लेनदारों के बीच समान रूप से वितरित किया जाना चाहिए और इन दोनों लेनदारों को एक बराबर माना जाये। मगर अब शीर्ष अदालत ने वित्तीय लेनदारों को प्रमुख बताया है, जिसमें बैंक भी शामिल हैं। अदालत ने भी कहा है कि न्याय प्राधिकरण लेनदारों की समिति के फैसले में दखल नहीं दे सकता। न्यायालय ने एस्सार स्टील की खरीदारी के लिए आर्सेलर मित्तल की 42,000 करोड़ रुपये की बोली को भी हरी झंडी दिखा दी है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!