शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार आठवें हफ्ते नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँचा फॉरेक्स (Forex)

15 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स 0.44 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 448.25 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँच गया।

यह लगातार आठवाँ सप्ताह रहा, जिसमें फॉरेक्स नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँचा। इससे पिछले सप्ताह में फॉरेक्स 1.710 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 447.81 अरब डॉलर रहा था।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के आँकड़ों के मुताबिक 15 नवंबर 2019 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets), जो फॉरेक्स भंडार का सबसे प्रमुख घटक है, बढ़ कर 416.47 अरब डॉलर हो गयी, जिससे फॉरेक्स को सबसे अधिक सहारा मिला। इससे पिछले सप्ताह यह 415.83 अरब डॉलर रहा था।
आरबीआई द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 15 नवंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में 20 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 26.71 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह यह 26.91 अरब डॉलर रहा था। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (SDR) 15 नवंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में 1.44 अरब डॉलर के रहे। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!