शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देश में कोयला उत्पादन (Coal production) में हुई वृद्धि

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान देश में 73.04 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हुआ।

वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान देश में 56.58 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हुआ था। लोक सभा में प्रश्न काल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि इस तरह पाँच वर्ष की अवधि में कोयले के उत्पादन में 16.46 करोड़ टन की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2008-09 से वित्त वर्ष 2013-14 के बीच की पाँच वर्ष की अवधि के दौरान कोयले के उत्पादन में 7.3 करोड़ टन की वृद्धि हुई थी।
वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून से तक कोयले के उत्पादन में वृद्धि देखी गयी, लेकिन इस साल की जुलाई से देश में कोयले के उत्पादन में गिरावट हो रही है, क्योंकि देश के कोयला खदान वाले क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!