शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर में कोर सेक्टर (Core Sector) में रही नकारात्मक वृद्धि दर

केन्द्र सरकार की ओर से जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2019 में देश के आठ मुख्य उद्योग (Core Sector) 5.8% की दर से सिकुड़ गये।

साल-दर-साल के आधार पर देखें तो अक्टूबर 2018 में इनमें 4.8% की दर से वृद्धि दर्ज की गयी थी। महीने-दर-महीने के आधार पर देखें तो सितंबर 2019 में ये आठ उद्योग 5.1% की दर से सिकुड़ गये थे। गौरतलब है कि इन आठ मुख्य उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।
अक्टूबर 2019 में कोयला उत्पादन में 17.6%, विद्युत उत्पादन में 12.4%, सीमेंट उत्पादन में 7.7%, प्राकृतिक गैस उत्पादन में 5.7% और कच्चा तेल उत्पादन में 5.1% की गिरावट दर्ज की गयी। रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स के उत्पादन, जो कोर सेक्टर इंडेक्स का करीब 30% हिस्सा होता है, में 0.4% की कमजोरी दर्ज की गयी। अक्टूबर 2019 में उर्वरकों के उत्पादन में 11.8% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!