शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) अब 454 अरब डॉलर से ऊपर

तेरह दिसंबर को खत्म हुआ हफ्ता लगातार ग्यारहवाँ ऐसा सप्ताह रहा, जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स (Forex) नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँच गया।

13 दिसंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स 1.07 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 454.49 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। इससे पिछले सप्ताह में फॉरेक्स 2.34 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 453.42 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँच गया था। पिछले एक साल में देश के फॉरक्स में 61.37 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से जारी किये गये आँकड़ों के अनुसार फॉरेक्स की सबसे प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets) 13 दिसंबर 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में बढ़ कर 422.42 अरब डॉलर हो गयी, जिससे फॉरेक्स भंडार को सबसे अधिक मदद मिली। इससे पिछले सप्ताह यह 421.26 अरब डॉलर रही थी।
आरबीआई के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (SDRs) 13 दिसंबर 2019 को समाप्त हफ्ते में 1.44 अरब डॉलर के रहे, जबकि इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार घट कर 26.97 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह यह 27.08 अरब डॉलर रहा था। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!