शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिसंबर की खुदरा महँगाई के बाद थोक महँगाई में भी उछाल

दिसंबर 2019 के महीने में थोक महँगाई दर (Wholesale Price Index or WPI) सात महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गयी है।

नवंबर 2019 के 0.58% से बढ़ कर यह दिसंबर 2019 में 2.59% पर रही। हालाँकि दिसंबर 2018 के 3.46% की तुलना में यह काफी नीचे ही है। दिसंबर 2019 में खुदरा महँगाई (Consumer Price Index or CPI) और थोक महँगाई (डब्लूपीआई) दोनों के उछलने का मुख्य कारण खाद्य महँगाई यानी खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आयी जबरदस्त तेजी है।
डब्लूपीआई फूड इंडेक्स बढ़ने की दर नवंबर 2019 के 9.02% की तुलना में दिसंबर 2019 में 11.05% रही। प्याज की कीमतों में तो 455% की बेहिसाब उछाल आयी है। वहीं सब्जियों की कीमतों में दिसंबर में 69% की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई। गौरतलब है कि खाद्य वस्तुओं का भारांक डब्लूपीआई में 15% और सीपीआई में 45% से अधिक है। इसी कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने का असर खुदरा महँगाई दर में ज्यादा दिखता है। कल ही केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) द्वारा पेश किये गये ताजा आँकड़ों के अनुसार खुदरा महँगाई दर दिसंबर में उछाल दर्ज करते हुए 7.35% पर पहुँच गयी। नवंबर 2019 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महँगाई दर 5.54% रही थी। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!