शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोरोना प्रभावः आरबीआई (RBI) ने घटायी ब्याज दरें, रेपो दर (Repo Rate) में 75 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती

कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलाव से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से निबटने के लिए उठाये जा रहे कदमों के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है।

रेपो दर (Repo Rate) में आरबीआई ने 75 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है और यह अब घट कर 4.4% हो गया है। इससे पहले यह 5.15% था। इसके अलावा रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में 90 बेसिस प्वाइंट्स की कमी करते हुए इसे 4.90% से घटा कर 4% पर लाया गया है। ध्यान रहे कि रेपो दर वह ब्याज दर है, जिस पर व्यावसायिक बैंक आरबीआई से बहुत अल्पावधि का ऋण लेते हैं, जबकि रिवर्स रेपो दर वह ब्याज दर है, जो बैंकों को आरबीआई के पास पैसा जमा रखने पर मिलता है।
कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट की वजह से मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समय से पहले हुई बैठक में नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को 100 बेसिस प्वाइंट्स घटाते हुए 3% करने का फैसला किया गया है। सीआरआर की इस कटौती से व्यवस्था में 1.37 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह होगा।
पहले एमपीसी की बैठक 31 मार्च से तीन अप्रैल तक होनी थी, लेकिन कोरोना संकट के मद्देनजर यह बैठक 24 से 27 मार्च के बीच हुई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने शुक्रवार को सुबह अपनी प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकार किया कि कोरोना संकट की वजह से मौजूदा वक्त में अर्थव्यवस्था से जुड़ी संभावनाएँ काफी अनिश्चित हैं और आगे चलते हुए यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इस महामारी से कैसे निबटता है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!