शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex) में हुई बढ़ोतरी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स (Forex) में 27 मार्च को बीते सप्ताह में वृद्धि दर्ज की गयी।

27 मार्च 2020 को खत्म हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 475.56 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 469.909 अरब डॉलर रह गया था।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के मुताबिक फॉरेक्स की सबसे प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets) 27 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 2.56 अरब डॉलर बढ़ कर 439.66 अरब डॉलर पर पहुँच गयी।
विशेष आहरण अधिकार (SDRs) 27 मार्च को खत्म हफ्ते में 0.014 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 1.42 अरब डॉलर के रहे। इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) 3.03 अरब डॉलर बढ़ कर 30.89 अरब डॉलर पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!