शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च में घट कर 5.91% हुई खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate)

फरवरी के मुकाबले मार्च महीने में देश में खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate) में कमी दर्ज की गयी है।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार मार्च 2020 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महँगाई दर खाने के सामानों की कीमत में गिरावट के कारण घट कर 5.91% रही है। इस तरह अब यह भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तय सहनीय सीमा के भीतर आ गयी है। खुदरा महँगाई दर फरवरी 2020 में 6.58% रही थी, जबकि मार्च 2019 में यह 2.86% दर्ज की गयी थी।
खुदरा महँगाई के आँकड़ों पर भारतीय रिजर्व बैंक की पैनी नजर रहती है और इसकी नीतिगत दरों के लिहाज से खुदरा महँगाई दर का आँकड़ा काफी अहम होता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने महँगाई दर के लिए 4% का लक्ष्य रखा है। हालाँकि इसने इसमें 2% कम या अधिक की गुंजाइश भी रखी है। ऐसे में मार्च में यह आरबीआई की सहनीय सीमा के पास पहुँच गयी है।
मार्च 2020 में खाद्य महँगाई दर 8.76% रही, जो फरवरी 2020 में 10.81% दर्ज की गयी थी। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!