शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देश में खनिज उत्पादन (Mineral production) में हुई बढ़ोतरी

फरवरी महीने में देश में खनिज उत्पादन (Mineral production) में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

भारतीय खनिज ब्यूरो (Indian Bureau of Mines) के माइनिंग ऐंड मिनरल स्टेटिस्टिक्स डिवीजन की ओर से जारी आँकड़े के मुताबिक फरवरी 2020 में देश में 780 लाख टन कोयले (Coal) का उत्पादन हुआ। इस दौरान 47 लाख टन लिग्नाइट (Lignite), 24 लाख टन पेट्रोलियम (क्रूड), 21.9 लाख टन बाक्साइट (Bauxite) और 2257 मिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का उत्पादन हुआ। फरवरी 2020 में देश में 239 लाख टन लौह अयस्क (Iron Ore), 162 किलोग्राम सोने (Gold) और 2720 कैरेट हीरे (Diamond) का भी उत्पादन हुआ। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!