शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज बाजारों के मजबूत खुलने की संभावना

अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल

कल दुनिया भर के शेयर बाजारों ने अच्छी वापसी की है और सिंगापुर निफ्टी भी ऊपर चल रहा है। इन संकेतों की वजह से हमारे शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत होने की संभावना है। लेकिन इससे यह नहीं कहा जा सकता है कि गिरावट का रुझान खत्म हो गया है। वैसे भी आम तौर पर बाजारों में कई दिनों के गिरावट के बाद एक वापस उछाल आती ही है।

निफ्टी के लिए 2650 पर मजबूत समर्थन है। लेकिन निफ्टी वायदा छूट (डिस्काउंट) पर चल रहा है और जब तक यह छूट पर चलेगा, तब तक यह माना जा सकता है कि बाजारों के लिए सकारात्मक रुझान नहीं बन पा रहा है। हमारे बाजारों की बढ़त में विदेशी संस्थागत निवेशकों का अच्छा-खासा सहयोग रहा था। हालाँकि कुछ समय पहले उनकी बिकवाली में कमी आयी थी, लेकिन सत्यम के घटनाक्रम के बाद यह फिर बढ़ गयी है। जब तक घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी में निर्णायक बढ़ोतरी नहीं होगी, तब तक उन पर निर्भरता तो बनी ही रहेगी। 
जहाँ तक कंपनियों के तिमाही नतीजों का सवाल है, ये उतने खराब नहीं रहे हैं, जितने खराब नतीजों की आशंका बाजार को थी। इन्फोसिस के नतीजे बेहतर रहे हैं, लेकिन एचडीएफसी का नतीजा खराब रहा है। आज आने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे पर बाजार की नजर रहेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!