शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में गिरावट

सत्रह सितंबर को बीते सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में कमी दर्ज की गयी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक 17 सितंबर 2021 को खत्म हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.47 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 639.642 अरब डॉलर रह गया। याद रहे कि तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर की शानदार वृद्धि के साथ 642.453 अरब डॉलर हो गया था, जो भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
फॉरेक्स भंडार की सबसे प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets) में 17 सितंबर को खत्म हफ्ते के दौरान 0.892 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गयी और यह 577.986 अरब डॉलर रह गयी। देश का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) इस दौरान 0.567 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 37.103 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ (IMF) के साथ भारत का रिजर्व पोजिशन इस दौरान 0.008 अरब डॉलर की कमी के साथ 5.119 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (SDRs) में पिछले हफ्ते के मुकाबले 0.004 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी और ये 19.434 अरब डॉलर के रह गये। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!