शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस गिरा, एशिया में भी लाली

गुरुवार को जारी किये गये कुछ खराब नतीजों ने अमेरिकी शेयर बाजारों का माहौल बिगाड़ दिया और बाजारों में बिकवाली का दौर शुरू हो गया। डॉव जोंस में 105 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। गुरुवार की सुबह दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दूसरी तिमाही में अपने लाभ में 11% कमी की खबर दी और साथ ही साथ यह भी कहा कि कंपनी साल भर के लिए आमदनी और लाभ के अनुमान जारी करने में असमर्थ है।

माइक्रोसॉफ्ट ने आने वाले एक-डेढ़ साल में लगभग 5,000 कर्मचारियों को निकालने की भी घोषणा की है। फिफ्थ थर्ड बैंकार्प ने चौथी तिमाही में 2.2 अरब डॉलर घाटे की खबर दी है। बेरोजगारी का लाभ लेने वाले दावों की संख्या में और बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मेरिल लिंच के पूर्व सीईओ जॉन थेन ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी खबरों ने बाजारों की भावना पर नकारात्मक असर डाला और एक समय डॉव जोंस में 270 से अधिक अंकों की गिरावट आ गयी और यह 8,000 के नीचे चला गया था। नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 0.12 डॉलर चढ़ कर 43.67 डॉलर प्रति बैरल पर रही।
आज शुक्रवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दिख रही है। निक्केई में 2.5% से अधिक और कॉस्पी में 1.5% से अधिक की कमजोरी है। हैंग सेंग, स्ट्रेट्स टाइम्स, जकार्ता कंपोजिट और शंघाई कंपोजिट सभी लाल निशान में हैं, लेकिन इनकी गिरावट 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 35-40 अंक नीचे 2675-80 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!