शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में 17.03% अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा की

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय या डीजीसीए (DGCA) ने आज नवंबर महीने में हवाई यात्राओं (एयर ट्रैफिक) के आँकड़े जारी किये हैं।

इन आँकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 में हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 63 लाख से बढ़ कर 1.05 करोड़ दर्ज की गयी। मासिक आधार पर हवाई यात्रियों की संख्या में 17.03% की बढ़ोतरी देखी गयी। नवंबर 2021 में इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो (Indigo) से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 57.06 लाख रही। इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी (मार्केट शेयर) महीने-दर-महीने 53.5% से बढ़ कर 54.3% दर्ज की गयी। इसका पैसेंजर लोड फैक्टर (PLF) 78% से बढ़ कर 80.5% रहा।
नवंबर में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 9% से बढ़ कर 10.3% हो गयी। नवंबर में स्पाइसजेट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 10.78 लाख रही। इसका पैसेंजर लोड फैक्टर 82.2% से बढ़ कर 86.7% रहा। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!