शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ाईं, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 8.25% तक ब्याज

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने सावधि जमा यानी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इंडसइंड बैंक अब दो साल से लेकर तीन साल तीन महीने तक के एफडी पर सामान्य लोगों को 7.5% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज देगा। सामान्य लोगों के लिए डेढ़ साल से लेकर दो साल से कम और तीन साल तीन महीने से लेकर छह साल तक के एफडी पर 7.25% ब्याज देगा।

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नयी दरें आज से लागू हो गयी हैं। महँगाई दर पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोत्तरी की थी। मौजूदा रेपो रेट 6.50% है।

इंडसइंड बैंक की नयी ब्याज दरें (16 फरवरी 2023 से)
अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
7-14 दिन 3.50% 4.00%
121-180 दिन 5.00% 5.50%
1 साल से लेकर डेढ़ साल से कम 7.00% 7.50%
डेढ़ साल से लेकर दो साल से कम 7.25% 7.75%
2 साल से लेकर 3 साल 3 महीने तक 7.50% 8.25%
3 साल 3 महीने से लेकर 61 महीने से कम 7.25% 7.75%

 

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!