शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी समूह के साथ डीबी पावर का सौदा हुआ रद्द, अगस्त में हुआ था समझौता

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से शुरू हुई अदाणी समूह की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दैनिक भास्कर समूह की कंपनी डीबी पावर से उसके दो बिजली संयंत्र सात हजार सत्रह करोड़ रुपये के मूल्य पर खरीदने का अदाणी पावर का सौदा रद्द हो गया है।

यह समझौता पिछले साल अगस्त में हुआ था और इस सौदे को पूरा करने की समय-सीमा कई बार बढ़ा कर 15 फरवरी 2023 तक रखी गयी थी। गुरुवार 16 फरवरी की शाम तक अदाणी समूह ने समझौता रद्द होने की न पुष्टि की है, न खंडन किया है। डीबी पावर के पास छत्तीसगढ़ में 1200 मेगा वॉट क्षमता का एक ताप बिजली संयंत्र है।

सौदा विफल होने पर अदाणी समूह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। समूह के बारे में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से इसके शेयरों की हालत काफी खराब है। समूह की कई कंपनियों के शेयर में सर्किट लगा है और कई शेयर ऐतिहासिक ऊँचाई से नीचे लुढ़क गये हैं।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!