शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Joyalukkas, Snapdeal और boAt के बाद Fabindia ने भी किया IPO वापस लेने का फैसला, Mama Earth को मंजूरी का इंतजार

परिधान रिटेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फैबइंडिया (Fabindia) ने अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि बाजार के मुश्किल हालात को देखते हुए आईपीओ वापस लेने का फैसला किया गया है।

पारंपरिक भारतीय परिधान के लिए लोकप्रिय कंपनी भविष्य में आईपीओ लाने पर विचार कर सकती है। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिये 4000 करोड़ रुपये जुटाने की थी। फैबइंडिया ने आईपीओ वापस लेने के फैसला ई-कॉमर्स फर्म स्नैपडील (Snapdeal), पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कंपनी बीओएटी (boAt) और आभूषण रिटेल क्षेत्र की जोयालुक्कास (Joyalukkas) द्वारा अनिश्चित बाजार स्थितियों के कारण अपने आईपीओ वापस लेने के बाद उठाया है। एक अन्य कंपनी मामा अर्थ (Mama Earth) ने भी बाजार नियामक (SEBI) को आईपीओ से संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं, मगर उसे अब तक मंजूरी नहीं मिली है। अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला हो सकता है।

टिकाऊ और पारंपरिक भारतीय परिधानों के लिए लोकप्रिय 62 साल पुरानी कंपनी ने कहा कि अभी बाजार की धारणा कमजोर है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट हेमांग जानी ने कहा, 'इनमें से ज्यादातर कंपनियाँ बाजार में अभी संभव से ज्यादा वैल्यूएशन पर पैसा जुटाना चाहती हैं।

भारत का बेंचमार्क निफ्टी 50 स्टॉक इंडेक्स इस साल अब तक 4% से अधिक नीचे है, उच्च मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए अमेरिका के फेडरल रिजर्व समेत प्रमुख केंद्रीय बैंक लंबे समय तक लगातार ब्याज दरें बढ़ाएँगे। फैबइंडिया के लिस्टेड प्रतिद्वंदी वेदांत फैशन, आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल और अरविंद फैशंस के शेयरों में इस साल 14%-21% की गिरावट आई है। फैबइंडिया ने पिछले साल जनवरी में कहा था कि वह आईपीओ में पांच अरब रुपये के नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों के 2.51 करोड़ शेयर बेचकर 40 अरब रुपये जुटाएगा।

(शेयर मंथन, 28 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!