शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नीलकंठ मिश्रा संभालेंगे ऐक्सिस बैंक के शोध विभाग की कमान

क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी (Credit Suisse Group AG) में एशिया प्रशांत रणनीति के सह-प्रमुख नीलकंठ मिश्रा मुंबई स्थित ऐक्सिस बैंक लिमिटेड (Axis Bank Ltd.) में शोध प्रमुख का पद संभालेंगे।

स्विस बैंक में दो दशक तक काम कर चुके मिश्रा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद का हिस्सा हैं और बैंक की वेबसाइट के अनुसार, क्रेडिट सुइस की स्थानीय इकाई में अनुसंधान के प्रमुख हैं।

यह नियुक्ति ऐक्सिस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ चौधरी की धन प्रबंधन और निवेश बैंकिंग कारोबार सहित विभिन्न व्यवसायों को बढ़ावा देने की योजना का हिस्सा हैं। फाइनेंसर ने इस महीने की शुरुआत में सिटीग्रुप इंक के भारतीय खुदरा बैंकिंग कारोबार का 1.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण भी पूरा कर लिया था। इस नियुक्ति पर किसी भी पक्ष से कोई टिप्पणि नहीं आयी है।

स्विट्जरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक पिछले कई वर्षों में कई घोटालों, नेतृत्व परिवर्तन और कानूनी मुद्दों से परेशान रहा है, और हाल के महीनों में कई वरिष्ठ बैंकर इससे बाहर निकल गए हैं। क्रेडिट सुइस में इंडिया इक्विटी रिसर्च के पूर्व प्रमुख आशीष गुप्ता एक्सिस म्यूचुअल फंड में मुख्य निवेश अधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं।

(शेयर मंथन, 15 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!