शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेपो दर, रिवर्स रेपो दर और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक नीति 2008-09 की तीसरी तिमाही की समीक्षा रिपोर्ट जारी कर दी है। आरबीआई ने रेपो दर, रिवर्स रेपो दर और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया है। साल 2008-09 के लिए जीडीपी विकास दर के अनुमान को 7.5-8% से घटा कर 7% किया गया है। रिपोर्ट में महँगाई दर के मार्च के अंत तक घट कर 3% से कम हो  जाने का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले महँगाई दर के लिए 7% का अनुमान लगाया गया था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले तीन महीनों में रेपो दर को 9% से घटा कर 5.5% पर ला दिया गया है, जबकि रिवर्स रेपो दर 6% से घटा कर 4% के स्तर पर ला दी गयी है। इस समय नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) 5% है।

गौरतलब है कि 2 जनवरी 2009 को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में 1-1% अंक की कमी कर दी थी। साथ ही साथ इसने सीआरआर में 0.5% अंक की कटौती करने की घोषणा भी की थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!