शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

RBI ने SBIFML को HDFC Bank में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd) में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBIFML) को अपनी मंजूरी दे दी है। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एसबीआईएफएमएल द्वारा रिजर्व बैंक को दिये गये आवेदन के संदर्भ में यह मंजूरी दी गयी है।

सूचना में कहा गया है कि हम सूचित करना चाहते हैं कि आरबीआई ने मंगलवार (16 मई, 2023) को एसबीआईएफएमएल को संबोधित अपने पत्र के माध्यम से एसबीआईएफएमएल को एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की चुकता शेयर पूँजी या मतदान अधिकारों का 9.99% तक अधिग्रहण करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

बयान में कहा गया है कि एसबीआईएफएमएल को आरबीआई ने छह महीने की अवधि (15 नवंबर, 2023 तक) के भीतर बैंक में प्रमुख शेयरधारिता का अधिग्रहण करने की सलाह दी है। एसबीआईएफएमएल को यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक में कुल हिस्सेदारी हर समय एचडीएफसी बैंक की चुकता शेयर पूँजी या मतदान अधिकार के 10% से कम रहे।

बीएसई पर एचडीएफसी बैंक का शेयर आज 6.70 रुपये की बढ़त बना कर 0.41% की तेजी के साथ 1,645.35 रुपये पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 18 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!