शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिजर्व बैंक ने Bajaj Finance के दो ऋण उत्पादों पर लगायी रोक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance Ltd) को अपनी दो श्रेणियों के तहत लोन देने से रोकने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय बैंक ने बुधवार (15 नवंबर) को एक बयान में कहा कि बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Ltd) की सहयोगी कंपनी बजाज फाइनेंस को अपने दो ऋण उत्पाद ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत लोन बाँटने पर तुरंत रोक लगानी होगी। इस पर डिजिटल ऋण नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गयी है।

आरबीआई ने कहा कि कंपनी को कथित तौर पर केंद्रीय बैंक के डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। आरबीआई के मुख्य महा प्रबंधक योगेश दयाल की ओर जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी द्वारा केंद्रीय बैंक के डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन करने की वजह से यह कार्रवाई जरूरी हो गयी थी।

इन दो ऋण उत्पादों के तहत कर्ज लेने वालों को खासतौर से अहम तथ्य विवरण जारी न करने और कंपनी द्वारा जारी दूसरे डिजिटल ऋण के संदर्भ में जारी मुख्य तथ्य विवरण में कमियों के कारण यह कदम आवश्यक हो गया था। आरबीआई ने कहा कि उसने जो कमियाँ चिह्नित की हैं, बजाज फाइनेंस द्वारा उनमें सुधार के बाद वह अपने फैसले की समीक्षा करेगी।

बजाज फाइनेंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उसके पास 6.3 करोड़ ग्राहक हैं। वह आरबीआई से पंजीकृत जमा लेने वाली एनबीएफसी है और वह एनबीएफसी – निवेश और देनदार कंपनी के तौर पर वर्गीकृत है, जो अपने विविध ऋण पोर्टफोलियो के अंतर्गत खुदरा, लघु और मझोली इकाइयों और कारोबारी ग्राहकों को पैसा उधार दे सकती है और उनसे जमा ले सकती है।

(शेयर मंथन, 15 नवंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!