शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन गुजरात को 500 करोड़ का ठेका, शेयर चढ़े

वेलस्पन गुजरात को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) की ओर से 500 करोड़ रुपये के ठेके हासिल हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 74.90 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद दोपहर 12.04 बजे कंपनी का शेयर भाव 7.89% की बढ़त के साथ 73.85 रुपये पर था। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि एलएसएडब्ल्यू पाइप के इस ठेके के मिलने के बाद अब कंपनी के पास 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके हो गये हैं।

गौरतलब है कि विभिन्न प्रकार के पाइप की आपूर्ति करने वाली कंपनी वेलस्पन गुजरात स्टाल रोरेन लिमिटेड (डब्ल्यूजीएसआरएल) वेलस्पन समूह का एक हिस्सा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!