शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नाल्को के लाभ में 33.3% की कमी

एल्यूमिनियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नाल्को के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 तिमाही में 33.3% की कमी आयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 12.57 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.8% की कमजोरी के साथ 186.15 रुपये पर है, हालाँकि आज के कारोबार में यह 181.65 रुपये के निचले स्तर तक चला गया था। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 219.46 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 329.44 करोड़ रुपये था। मुनाफे में कमी के बावजूद कंपनी ने 35% अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

इस अवधि में कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 1149.22 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 1247.26 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!