शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार में 578 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.50 बजे 14.4% की बढ़त के साथ 567.95 रुपये पर था। विभिन्न समाचार माध्यमों में ऐसी खबर आ रही है कि दिग्गज कंपनी डियाजियो द्वारा युनाइटेड स्पिरिट्स में हिस्सेदारी खरीदी जा सकती है। 21 जनवरी को यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर 736.75 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन कंपनी के शेयर गिरवी रखे जाने की खबरें आने के बाद बीएसई में इसके शेयर में गिरावट का रुख आ गया था। 

आज से पहले के तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर भाव 32% से अधिक की गिरावट सह चुका था। इससे पहले यह खबर भी आयी थी कि कंपनी ने सत्यम मामले में विवादास्पद ऑडिटिंग फर्म प्राइस वाटरहाउस को वैधानिक ऑडिटर बनाया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पेश किये गये अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे के अनुसार कंपनी के मुनाफे में करीब 66% की कमी दर्ज की गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!