शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर के शेयर उछले

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रिलायंस पावर के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार में 109 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद सुबह 11.37 बजे 3.6% की बढ़त के साथ 106.35 रुपये पर था। अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर ने झारखंड में तिलैया में 4000 मेगावॉट की विद्युत परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगायी है। 

गौरतलब है कि इस परियोजना के लिए पाँच समूहों की ओर से बोली लगायी गयी थी और 1.77 रुपये प्रति यूनिट की बोली के साथ रिलायंस पावर की बोली सबसे कम रही है। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन जल्दी ही परियोजना के विजेता के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगा।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!