शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अब नये यूपीआई धारक जोड़ सकेगा Paytm, कंपनी को एनपीसीआई से मिली मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान सेवा देने वाली कंपनी पेटीएम (One 97 Communications) के लिए राहत की खबर आयी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम को नये यूपीआई इस्तेमालकर्ता (यूजर्स) जोड़ने की मंजूरी दे दी है। यह कंपनी के लिए बड़ी राहत की खबर है क्योंकि, यह पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से रुका हुआ था।

एनपीसीआई ने 22 अक्टूबर को एक पत्र के जरिये पेटीएम को नये यूपीआई धारक जोड़ने की इजाजत दे दी। पेटीएम के अनुसार, कंपनी ने सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का अनुपालन किया है, जिसके बाद यह मंजूरी मिली है। पेटीएम ने अगस्त महीने में ही इसकी अनुमति माँगी थी।

एनपीसीआई ने पेटीएम को नये उपयोगकर्ता जोड़ने की अनुमति देते हुये स्पष्ट किया है कि कंपनी को सभी आवश्यक नियमों का पालन करना होगा, जिसमें जोखिम प्रबंधन, मल्टी-बैंक दिशानिर्देश और डेटा सुरक्षा शामिल हैं। इसके बाद पेटीएम ने विनियामक फाइलिंग में नये यूजर्स को जोड़ने की मंजूरी के बारे में जानकारी दी है।

घाटे से मुनाफे में आ रही है कंपनी

इसके पहले, कंपनी को लेकर एक और अच्छी खबर आयी थी। दरअसल, पेटीएम ने जून तिमाही में 928.3 करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी थी। यह कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे पहले कंपनी को भारी नुकसान हो रहा था। पेटीएम ने पिछली तिमाही में जोमैटो को अपना मनोरंजन टिकटिंग बिजनेस बेचने का सौदा पूरा किया है। इस सौदे से कंपनी को 1,345.4 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ हुआ है। यह जानकारी पेटीएम की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गयी है।

कितना है शेयर का टारगेट

बता दें कि पेटीएम के शेयर में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। एनएसई पर कारोबारी सत्र खत्म होने पर पेटीएम का शेयर 2.54% की बढ़त के साथ 764.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, ब्रोकरेज फर्म सिटी ने पेटीएम के शेयरों के लिए 900 रुपये का लक्ष्य भाव तय किया है, जिससे इसके निवेशक उत्साहित हैं। यह मौजूदा बाजार मूल्य से 22% अधिक है।

(शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!