शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोल्डमैन सैक्स ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाया, भारतीय शेयर बाजार रह सकता है सपाट

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि साल दर साल (वाईओवाई) आधार पर कैलेंडर वर्ष 2025 में भारत की जीडीपी वृद्धि घटकर 6.3% रह जायेगी। हालाँकि, अमेरिका और चीन के बीच होने वाले संभावित व्यापारिक युद्ध से होने वाले वैश्विक आर्थिक झटकों से भारत अपेक्षाकृत बचा रहेगा। इसके अलावा इसने अगले तीन महीने भारतीय शेयर बाजार के सपाट रहने की आशंका व्यक्त की है।

अपनी रिपोर्ट में गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि वर्तमान में जारी वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद लंबी अवधि में भारत की संरचनात्मक वृद्धि की संभावनाएँ मजबूत बनी हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारा मानना है कि 2025 में अमेरिका और चीन के बीच संभावित व्यापार युद्ध से उत्पन्न वैश्विक झटकों से भारतीय अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत अछूती रहेगी।’

इसने मौजूदा धीमेपन के लिए आरबीआई द्वारा किये गये वृहद विवेकपूर्ण उपायों की वजह से जारी राजकोषीय समेकन और सख्त ऋण वृद्धि को जिम्मेदार बताया। रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई की मौद्रिक नीति 2025 में सतर्क बनी रहेगी।

इसके अलावा वित्तीय संस्थान गोल्डमैन सैक्स ने चार साल में सबसे खराब रहे कमाई के मौसम के बाद भारतीय शेयरों में करेक्शन शुरू होने और अब भी अधिक मूल्यांकन की वजह से इसके अगले 3 महीने सपाट रहने का अनुमान जताया है।

इसके साथ ही इसने बेंचमार्क निफ्टी 50 के इस अवधि में 24000 पर रहने का अंदेशा जताया है, जो मौजूदा स्तर से महज 3% अधिक है। यह इसकी पिछले महीने की तुलना के विपरीत है, जब इसने निफ्टी के अगले तीन महीने में लगभग 1% की गिरावट के साथ 24500 के स्तर पर आने की बात कही थी।

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!