शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुकेश अंबानी को चाहिए 25 हजार करोड़ का भारी भरकम लोन, यह है बड़ी वजह

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 25 हजार करोड़ के भारी भरकम लोन की जरूरत है। खबरों के मुताबिक, इस लोन के लिए मुकेश अंबानी की कई बैंकों से बातचीत भी चल रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी को यह लोन उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्ज को चुकाने के लिए चाहिये।

पिछले साल भी लिया था कर्ज

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस कंपनी को 2025 में ब्याज समेत करीब 2.9 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। अगर रिलायंस नया कर्ज लेती है, तो यह 2023 के बाद दूसरी बार होगा जब कंपनी इतना बड़ा कर्ज लेगी। पिछले साल रिलायंस ने करीब 8 अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज लिया था। रिलायंस जियो और उसकी अन्य सहायक कंपनियों को कई बैंकों ने मिलकर लोन दिया था। पैसे देने वाले इन बैंकों की संख्या लगभग 55 थी।

6 बैंकों से चल रही लोन के लिए बातचीत

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस समूह की लगभग छह बैंकों के साथ लोन देने को लेकर बातचीत चल रही है। यह लोन 2025 की पहली तिमाही में बाजार में सिंडिकेट किया जा सकता है। हालाँकि, इस डील की अंतिम शर्तें अभी तय नहीं हुई हैं और भविष्य में इनमें बदलाव की भी संभावना है। मूडीज ने रिलायंस की क्रेडिट रेटिंग Baa2 को बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि रिलायंस की आर्थिक स्थिति मजबूत है और वह अपने कर्ज चुकाने में सक्षम है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट जारी

दूसरी तरफ, मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को कारोबारी सत्र के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 5.85 अंकों की गिरावट के साथ 1,279.00 रुपये के स्तर पर बंद हुये। पिछले 5 दिनों की बात करें तो एनएसई पर कंपनी के शेयर में 2.62% की गिरावट देखी गयी है। जबकि, 6 महीने कंपनी के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। शेयर बाजार में गिरावट से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी अछूते नहीं रहे हैं। एनएसई पर पिछले 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों में 12.20% तक की गिरावट देखी गयी है।

 (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!