शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट से पहले करदाताओं ने भरी सरकार की झोली, चालू वित्त वर्ष में 15.88% बढ़ा प्रत्यक्ष कर संग्रह

चालू वित्त वर्ष में भारत सरकार ने व्यक्तिगत आयकर और कॉर्पोरेट टैक्स के रूप में 16.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष कर संग्रह किया है। यह पिछले साल की तुलना में 15.88% की वृद्धि दर्शाता है। यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी आँकड़ों से प्राप्त हुई है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक, गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह 8.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है, इसमें मुख्य रूप से व्यक्तिगत आयकर शामिल है। यह पिछले वर्ष की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 7.68 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। इसके अलावा, प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्रह 44,538 करोड़ रुपये रहा है। ये आँकड़े 1 अप्रैल 2024 से 12 जनवरी 2025 तक के प्रत्यक्ष कर संग्रह के हैं।

आयकर विभाग ने एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 14.58 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर संग्रह किया था, जो सालाना आधार पर 2.31 लाख करोड़ की बढ़ोतरी को दर्शाता है। चालू वित्त वर्ष में 12 जनवरी तक विभाग ने 3.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक आयकर रिफंड जारी किया है। यह राशि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 42.49% अधिक है।

प्रत्यक्ष कर संग्रह में इजाफा देश की आर्थिक मजबूती और बेहतर कर अनुपालन की ओर इशारा करता है। बढ़ता रिफंड और मजबूत संग्रह सरकारी वित्तीय स्थिति को स्थिर बनाये रखने में मददगार साबित होगा।

दरअसल, प्रत्यक्ष कर सीधे तौर पर नागरिकों और कंपनियों से वसूला जाता है। इसका उपयोग सरकारी खर्चों और विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए किया जाता है। एक आँकड़े के मुताबिक, 1 अप्रैल 2024 से 12 जनवरी 2025 तक, भारत का सकल (ग्रॉस) प्रत्यक्ष कर संग्रह 20% बढ़कर 20.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

(शेयर मंथन, 14 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!