शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 26% बढ़ा

इंडियन ओवरसीज बैंक के मुनाफे में अक्टूबर-दिसंबर 2008 तिमाही के दौरान 26% की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बैंक का मुनाफा 388.44 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही के दौरान बैंक को 308.18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान बैंक की कुल आय में भी वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2008 में बैंक की कुल आय 3204.9 करोड़ रुपये रही है, जबकि दिसंबर तिमाही 2007 में यह 2295.3 करोड़ रुपये रही थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार के कारोबार में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर भाव दोपहर 1.01 बजे करीब 1% की कमजोरी के साथ 60.40 रुपये था।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!