शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के लाभ में 82.1% की वृद्धि

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मुनाफे में अक्टूबर-दिसंबर 2008 तिमाही के दौरान 82.1% की वृद्धि दर्ज की गयी है। 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बैंक का मुनाफा 252.19 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही के दौरान बैंक को 138.48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी भी बढ़ी है। 

 अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2008 में बैंक की कुल आय 2718.20 करोड़ रुपये रही है, जबकि दिसंबर तिमाही 2007 में यह 1915.28 करोड़ रुपये रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर भाव दोपहर 1.19 बजे 3.31% की बढ़त के साथ 142 रुपये था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!