शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Repo Rate Cut - इस साल आरबीआई की रेपो दर 5% हो जायेगी : नोमुरा

जापान की ब्रोकिंग फर्म नोमुरा ने हाल ही में जारी अपनी 'एशिया एच2 आउटलुक' रिपोर्ट जारी की है। इसमें नोमुरा ने अनुमान जताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2025 के अंत तक रेपो दर में 100 आधार अंक (बीपीएस) यानी 1% अंक की कटौती कर सकता है, जिससे यह दर 6% से घट कर 5% हो जायेगी।

विकास दर और महँगाई दोनों में कमी

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत की जीडीपी और महँगाई दोनों ही अनुमानों से कम हैं। जहाँ आरबीआई ने वित्त-वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान किया है, वहीं नोमुरा ने इसे घटा कर 5.8% पर रखा है। इसके अलावा, मार्च 2025 में खुदरा महँगाई दर (सीपीआई) 3.3% रही, जो आरबीआई के 4% के लक्ष्य से कम है। नोमुरा का अनुमान है कि आरबीआई वर्ष 2025 में 4 बार 0.25% अंक की कटौती करेगा, जिससे रेपो दर 6% से घट कर 5% हो जायेगी।

नोमुरा ने यह भी कहा है कि आरबीआई ने सितंबर 2024 से मई 2025 तक विदेशी मुद्रा भंडार में से 100.9 अरब डॉलर निकाले हैं। इसका असर भारतीय रुपये पर पड़ा है। इस सूरत में आरबीआई के पास मौद्रिक नीति (मॉनिटरी पॉलिसी) के जरिये आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने की अधिक गुंजाइश है। (शेयर मंथन, 3 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!