शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक का का तिमाही मुनाफा 44.8% बढ़कर 1,068 करोड़ रुपये पर

निजी ऋणदाता यस बैंक ने 18 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 44.8% की बढ़ोतरी दर्ज की।

कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसका शुद्ध लाभ पिछले साल की इसी अवधि के 738 करोड़ रुपये के मुकाबले, साल-दर-साल 44.8% बढ़कर 1,068.4 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही, बैंक ने 1% का रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) भी दर्ज किया, जो 2020 के बाद पहली बार इस स्तर तक पहुँचा है। शुद्ध ब्याज आय (NII) में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। यह सालाना आधार पर 16% बढ़कर 2,276.3 करोड़ रुपये से 2,637.7 करोड़ रुपये हो गयी। वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही  के लिए शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 2.7% रहा, जो सालाना आधार पर 20 बीपीएस और क्रमिक आधार (Sequential Basis) पर 10 बीपीएस ज्यादा है। इसमें जमा की कम लागत और PSL कमी जमाओं के बैलेंस में कमी का योगदान रहा। पूरे साल FY26 के लिए, NIM 2.6% रहा, जो सालाना आधार पर 20 bps के सुधार को दिखाते है। 

  • कुल आय 9,381 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 9,355 करोड़ रुपये थी। कुल आय में सालाना आधार पर 0% की बढ़ोतरी हुई और तिमाही आधार पर 2% की बढ़ोतरी हुई।
  • ब्याज आय 7,651 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 7,616 करोड़ रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर 0% की बढ़ोतरी हुई और तिमाही आधार पर 1% की बढ़ोतरी हुई।
  • ब्याज खर्च 5,013 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 5,340 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर -6% की कमी आई और तिमाही आधार पर -1% की कमी आई।
  • शुद्ध ब्याज आय 2,638 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 2,276 करोड़  रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर 16% की बढ़ोतरी हुई और तिमाही आधार पर 7% की बढ़ोतरी हुई।
  • अन्य आय 1,730 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 1,739 करोड़ रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर -1% की कमी आई और तिमाही आधार पर 6% की बढ़ोतरी हुई।

(शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2026)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!