रेपो रेट बढ़ाने के बावजूद RBI ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर अपना अनुमान बेहतर किया है।
केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए वास्तविक GDP ग्रोथ का अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। RBI के मुताबिक जुलाई से सितंबर तिमाही में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बनी रही। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर लागत दबाव के बावजूद मजबूत रहा, जबकि सर्विस सेक्टर में भी व्यापक स्तर पर स्थिरता देखने को मिली। फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट मजबूत बना हुआ है और निजी खपत तथा निवेश को आर्थिक विकास के प्रमुख आधार माना जा रहा है। हालांकि, नॉन-ड्यूरेबल गुड्स और घरेलू एयर ट्रैफिक में कमजोरी के साथ सप्लाई चेन में संभावित व्यवधान अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम बने हुए हैं। कमजोर मानसून और अल नीनो की आशंका रबी सीजन को प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद RBI को ग्रामीण और शहरी मांग के टिके रहने की उम्मीद है।
(शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2026)


