शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकदी की ओर झुकाव बढ़ा रिलायंस इक्विटी फंड का

रिलायंस इक्विटी फंड ने अक्टूबर के महीने में अपने पोर्टफोलिओ में नकदी का हिस्सा बढ़ाया है। जहाँ सितंबर में इसके पोर्टफोलिओ में नकदी का हिस्सा 27.68% था, वहीं अक्टूबर में यह हिस्सा बढ़ कर 33.58% हो गया। दूसरी ओर इस दौरान फंड ने इक्विटी के क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी को 70.97% से घटा कर 64.86% कर दिया है। क्षेत्रों के लिहाज से देखें तो अक्टूबर महीने के दौरान फंड ने अपने पोर्टफोलिओ में बैंकिंग क्षेत्र की हिस्सेदारी को बढ़ा कर 13.36% कर लिया है।

इसी तरह फार्मा क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ कर 10.77%  और तेल-गैस क्षेत्र की हिस्सेदारी 6.67% हो गयी है। डिविस लेबोरेटरीज के प्रति इस फंड का झुकाव कायम है और अक्टूबर महीने में फंड ने इसके 2205 शेयरों की खरीदारी की है। इस खरीदारी से फंड के पोर्टफोलिओ में डिविस की हिस्सेदारी 7.56% से बढ़ कर 7.77% हो गयी है। पोर्टफोलिओ में हिस्सेदारी के लिहाज से सबसे पहला स्थान इसी का है। इसके बाद पुंज लॉयड (4.85%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (4.72%) का स्थान है।

बैंकिंग क्षेत्र में अक्टूबर के दौरान इसने आईसीआईसीआई बैंक के 2.04 लाख शेयर खरीदे, जिससे पोर्टफोलिओ में इसका हिस्सा 2.86% से बढ़ कर 3.10% हो गया। वहीं इसने पंजाब नेशनल बैंक के 0.75 लाख शेयरों को बेचा है। इसने रिलायंस पेट्रोलियम के लगभग 3 लाख शेयरों की बिक्री कर इसे अपने पोर्टफोलियो से बाहर कर दिया है, जबकि पेंटालून रिटेल के 11.81 लाख शेयर खरीद कर इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है।

टेलीकॉम के क्षेत्र में रिलायंस इक्विटी फंड ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के 4.78 लाख शेयर खरीदे हैं। मीडिया क्षेत्र में इसने जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के 1.77 लाख शेयर बेच दिये हैं। धातु क्षेत्र में फंड ने टाटा स्टील के लगभग 7 लाख शेयरों की बिक्री कर इसे अपने पोर्टफोलिओ से बाहर कर दिया है, जबकि ऑटो क्षेत्र में इसने महिंद्रा एंड महिंद्रा के 5.0 लाख शेयर खरीद कर इसे अपने पोर्टफोलिओ में जगह दी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!