फेडरल बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है।
बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45.1% बढ़कर 1,386.09 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 955.26 करोड़ रुपये था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय भी 26% बढ़कर 3,153.4 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके अलावा, बैंक का परिचालन मुनाफा 35.3% बढ़कर 2,225 करोड़ रुपये रहा। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। सितंबर तिमाही में ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स यानी ग्रॉस एनपीए घटकर 1.32% रह गया, जबकि जून तिमाही में यह 1.52% था। बेहतर कमाई और घटते एनपीए से बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के संकेत मिले हैं।
(शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2026)


