शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर में 11% की गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी गिरावट दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 56 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.15 बजे 11.4% की कमजोरी के साथ 71.45 रुपये पर है।

गौरतलब है कि सोमवार के कारोबार में इसके शेयर में 68.9% की उछाल के साथ 80.65 रुपये पर बंद हुआ था। 30 जनवरी 2009  के कारोबार में इसके शेयर ने 81% से अधिक की बढ़त दर्ज की थी। सोमवार के समाचार माध्यमों में ऐसी खबर थी कि हैदराबाद स्थित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज को खरीदने के लिए स्पाइस समूह 27 अरब रुपये की पूँजी के साथ तैयार है। यह संकेत भी हैं कि बी के मोदी प्रवर्तित स्पाइस समूह इस खरीद के लिए एनाम सिक्योरिटीज को निवेश बैंकर नियुक्त कर रही है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!